कठूमर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सिंह का विशेष परामर्श शिविर 29 मार्च को

Mar 28, 2026 - 17:21
 0
कठूमर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सिंह का विशेष परामर्श शिविर  29 मार्च को

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के सरकारी अस्पताल के सामने, सुभाष फार्मेसी, कठूमर पर 29 मार्च रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर से प्रशिक्षित अनुभवी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सिंह (रेला, खेरली) वाले आज कठूमर में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।  इस दौरान वे विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
डॉ. जितेंद्र सिंह एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन), CCEBDM एवं एस.आर. मेड. ऑन्कोलॉजी जैसी उच्च योग्यताओं से युक्त हैं और चिकित्सा क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। वे विशेष रूप से हृदय रोग, चेस्ट एवं टीबी, मधुमेह (शुगर), थायराइड, उच्च रक्तचाप (बीपी), लिवर एवं किडनी संबंधी बीमारियों के साथ-साथ कैंसर रोगों के उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं।
आयोजक हैप्पी ठाकुरिया ने बताया कि क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए यह पहल की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बाहर शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा अपने ही क्षेत्र में मिल सके।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति उपरोक्त बीमारियों से पीड़ित हैं, वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................