अलवर में VHP ने सौंपा ज्ञापन: कहा-गोवंश का कटा हुआ सिर मिला था, मामले में पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है हम
अलवर में गुरुवार रात गोवंश का कटा हुआ सिर और पैर मिलने के मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। VHP के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने शहर के हॉप सर्कस पर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के पश्चात 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विहिप के प्रांत सह प्रमुख प्रेम सिंह राजावत ने कहा- समिति ने पुलिस प्रशासन के सामने स्पष्ट रुख रखा है। उन्होंने मांग की है कि शहर में गौ-तस्करी और गौकशी की घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जाए।
राजावत ने कहा- लोकतंत्र में संवैधानिक मूल्यों की पालना होनी चाहिए। शहर में बिना लाइसेंस के चल रही मीट की दुकानों पर तत्काल कार्रवाई हो। जो लोग सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस उन्हें चिह्नित कर सख्त कदम उठाए। पुलिस की अब तक की जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं, इसीलिए वे अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे ह
- गोवंश मामले में होगी निष्पक्ष जांच, अफवाहों पर ध्यान न दें
मामले पर एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि विहिप की समिति से सकारात्मक बातचीत हुई है और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है। शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि गोवंश के अवशेष वहां पहले से मौजूद थे, जिन्हें आवारा कुत्तों द्वारा इधर-उधर ले जाया गया था।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

