खेडली में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम, निकाली भव्य शोभायात्रा

Apr 12, 2026 - 11:50
 0
खेडली में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की  जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम, निकाली भव्य शोभायात्रा

खेड़ली (दिनेश लेखी) महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को खेरली सैनी समाज विकास समिति के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंतर्गत शाम को खेड़ली शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रमेश खींची द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान युवा पुरुषों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में एकता व जागरूकता का संदेश दिया। शोभायात्रा पूरे शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में शिक्षा व समानता के महत्व को उजागर करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर सैनी समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी, पूर्व अध्यक्ष मोहर सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, राधेश्याम सैनी, ग्यारसा सैनी, शैलेश समूची, सुरेश सैनी, मुकेश सैनी, परसराम सैनी, जगदीश सैनी, नेमी सैनी, मानक सैनी, विष्णु सैनी, कमलेश सैनी, भजन सैनी, नटवर सैनी सहित सैनी समाज के वरिष्ठ भामाशाह, पदाधिकारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................