वृद्ध विधवा माताओं को गर्मी से राहत के लिए मटका वितरण

Apr 27, 2026 - 18:34
 0
वृद्ध विधवा माताओं को गर्मी से राहत के लिए  मटका वितरण

वृंदावन (विष्णु मित्तल) भीषण गर्मी से राहत के लिए मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में कृष्णा कुटीर आश्रम में वृद्ध विधवा माताओं को गर्मी से राहत के लिए गरीबों का फ्रिज मटका वितरण साथ में पौष्टिक सत्तू चीनी वितरण किया गया।
राधा प्रसाद देव जू ने कहा कि आज के पावन मौके पर सभी वृद्ध विधवा माता के लिए गर्मी से बचाव हेतु मटके और जरूरत की सामग्री श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में वितरण किया गया है 
मोहिनी बिहारी ने बताया कि जीवात्मा की सेवा सचिव परमात्मा की सेवा होती है। इन सभी वृद्ध विधवा माताओ के साथ उत्सव मना कर मन को बहुत ही शांति प्राप्त हुई है। यह वृद्ध विधवा माताये अपने घर से दूर रहकर अपना जीवन यापन कर रही है। इन वृद्ध माताओं के जीवन में कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जिन पलों में यह अपने पारिवारिक जनों को बहुत याद करती है, लेकिन इनके साथ हम सभी को समय-समय पर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए, क्योंकि यह विधवा माताएं भी हमारे समाज का एक हिस्सा है। सुनील ने कहा कि महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में समय-समय पर इन वृद्ध विधवा माताओं के लिए कई सेवाओं का आयोजन किया जाता है। समय-समय पर इन माताओं के लिए जरूरत की सामग्री इन तक पहुंचाई जाती है और उनके जीवन में कुछ हंसी के पल भी हमारे द्वारा लाए जाते हैं। 
वैष्णो दास ने कहा कि श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट अबतक गरीब असहाय नेत्रहीन विधवा माताओ को 1500 से अधिक मटके वितरण कर चुके हैं जीवात्मा की सेवा ठाकुर जी की सच्ची सेवा है।  इस मौके पर वैष्णो दास जी, अचल दास जी, योगेश  भाई राजस्थान श्याम दास, विराज दुबे, शिल्पा जी, श्याम दास जी, डॉक्टर डीडी गर्ग, नीतू झांसी आदि मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................