खाद-बीज विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल: भरतपुर जिला संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Apr 27, 2026 - 18:59
 0
खाद-बीज विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल: भरतपुर जिला संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हलैना/भरतपुर (विष्णु मित्तल)। जिला खाद-बीज विक्रेता संघ, भरतपुर ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को देशव्यापी हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त निदेशक कृषि (तिलहन) खंड, भरतपुर के माध्यम से प्रेषित किया।

खाद-बीज विक्रेताओं की इस हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। हलैना सहित वैर, भुसावर, बयाना और नदबई कस्बों में खाद-बीज की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। विक्रेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए व्यावसायिक गतिविधियों को ठप रखा और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला खाद-बीज विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष रूप सिंह परमार, जिला महामंत्री मोनार्क गर्ग, और कोषाध्यक्ष खेमचंद गोयल के नेतृत्व में दर्जनों विक्रेता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि क्षेत्र में विक्रेताओं के सामने आ रही समस्याओं और नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर महेश चंद्र गर्ग, अरुण चौधरी, योगेश शर्मा, जय सिंह सोलंकी, बृज गोपाल सहित संघ के अनेक सदस्य एवं विक्रेता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................