श्री जी रसोई ट्रस्ट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Oct 28, 2025 - 13:01
 0
श्री जी रसोई ट्रस्ट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

भरतपुर ( विष्णु मित्तल)
श्री रसोई ट्रस्ट द्वारा आज कार्यकारिणी टीम का सपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि आज रूचि रेस्टोरेंट मे एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे श्री जी रसोई ट्रस्ट की कार्यकारिणी गठित की गयी। जिसमे संरक्षक के रूप मे विकास सोनी को नियुक्त किया गया। और सचिव मुकेश कश्यप, उपाध्यक्ष रजत गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, वरिष्ठ सलाहकार शिविन कंसल एवं नीरज गर्ग, पंकज गुप्ता, विकेंद्र गर्ग,आयुष बंसल,  जेठालाल, नरेंद्र, पिकासो गर्ग, निखिल खंडेलवाल, नितेश मित्तल, विशाल सोनी,बच्चू सिंह,भारत भूषण, बंटी सभी कार्यकारिणी को माला एवं पटका पहनाकर नियुक्त किये गये
श्री जी रसोई के ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि श्री जी रसोई पिछले 7 महीने से रोजाना शाम 6 बजे से 9 बजे तक श्री बांके बिहारी मन्दिर के प्रांगण में संचालित की जाती है जिसमें काफी मात्रा में भोजन प्रसादी वितरित की जाती है श्री जी रसोई ट्रस्ट का एक ही उदेश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोये। संरक्षक विकास सोनी ने सभी को बधाई दी एवं सचिव मुकेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................