8 वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ का मामला, 65 वर्षीय दुकानदार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Apr 27, 2026 - 19:04
 0
8 वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ का मामला, 65 वर्षीय दुकानदार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनी की दुकान पर टॉफी लेने गई बच्ची को 65 वर्षीय दुकानदार बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई और अश्लील वीडियो दिखाए गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

परिजनों के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। बच्ची दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार उसे दुकान के पीछे स्थित अपने घर में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ अशोभनीय हरकतें कीं और मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी दिखाए। दुकान पर कुछ लोगों के आने की आहट सुनकर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया।

घटना से डरी-सहमी बच्ची घर पहुंची और रोते हुए अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जब परिजन आरोपी से शिकायत करने उसके घर गए, तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ बदसलूकी की।

सोमवार दोपहर को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना के संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी। इस दौरान थाने में कॉलोनी के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया।

SI राकेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच सीओ को सौंपी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................