पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण; वैर एएसपी, भुसावर सीओ और हलैना थाना प्रभारी ने भी दी राष्ट्रध्वज को सलामी

Aug 15, 2026 - 17:08
Aug 15, 2026 - 18:41
 0
पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण; वैर एएसपी, भुसावर सीओ और हलैना थाना प्रभारी ने भी दी राष्ट्रध्वज को सलामी

भरतपुर (विष्णु मित्तल):

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन और गौरवशाली अवसर पर भरतपुर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिस थानों व कार्यालयों में राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।

एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन में हुआ ध्वजारोहण

मुख्य कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (IPS) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस लाइन परिसर स्थित क्वार्टर गार्ड पर विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद एसपी मीणा ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिठाई बांटकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपखंड व थाना स्तर पर भी फहराया तिरंगा

जिले के अन्य पुलिस कार्यालयों और थानों में भी स्वाधीनता दिवस का उत्साह देखने को मिला:

  • वैर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कार्यालय पर एएसपी प्रेरणा शेखावत ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

  • भुसावर: वृत्ताधिकारी (CO) कार्यालय पर सीओ नीरज कुमार ने ध्वजारोहण किया।

  • हलैना: हलैना थाना परिसर में थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर जवानों और ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने देश की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................