जिले में आंधी-तूफान के बाद तेज हुई विद्युत बहाली; अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू

Apr 28, 2026 - 20:10
 0
जिले में आंधी-तूफान के बाद तेज हुई विद्युत बहाली; अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आंधी-तूफान से नदबई, उच्चैन, बयाना, रूपवास, वैर एवं छौंकरवाडा के प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रभावी एवं त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। भरतपुर जिले में सकारात्मक माहौल के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आमजन को समय पर बिजली एवं पानी की आपूर्ति मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रीष्मकाल में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों का कार्य भी निर्बाध रूप से चलता रहे।
अधीक्षण अभियंता रामहेत मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में 1 अप्रैल 2026 से आए आंधी-तूफान के कारण विद्युत ढांचे को हुए नुकसान के बाद विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल 2026 तक की स्थिति के अनुसार अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक बहाल कर दी गई है।
ये रही प्रगति-
उन्होंने बताया कि जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार कुल 175 क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफॉर्मरों में से 137 को ठीक कर पुनः चालू कर दिया गया है। वहीं 33 केवी फीडर के 2 प्रभावित मामलों में भी आपूर्ति बहाल कर दी गई है। 11 केवी फीडर के 203 स्थानों पर विद्युत व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, तूफान से क्षतिग्रस्त 1277 विद्युत खंभों में से 850 को दुरुस्त कर दिया गया है। साथ ही 304 प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग टीम द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................