सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित; सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग समन्वय से करें कार्य - जिला कलक्टर

Apr 28, 2026 - 20:15
 0
सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित; सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग समन्वय से करें कार्य - जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित विभागांें को आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने में विभागीय दायित्व निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सभी विभाग पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये गति सीमा की पालना, ट्रेक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने, अवैध कटों को वेरिकेटिंग लगाकर बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास किये गये अतिक्रमण को चिन्हित कर संबन्धित उपखंड अधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस से समन्वय कर हटवायें।

 उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रभावी पैट्रोलिंग करते हुये सड़क किनारे खडे होने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्यवाही करें। उन्होंने सारस चौराहे के समीप हाईवे पर लगाई गई ट्रेफिक लाईट को शुरू करवाने, सभी हाईवे एवं स्टेट हाइवे पर रोड़ मार्किंग की सफेद पट्टी को दुरूस्त रखने के निर्देश दिये ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने सभी टोल बूथों पर एम्बूलेंस खड़ी रखना अनिवार्य करने के निर्देश दिये ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायलों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने अगली बैठक से पूर्व रारह फ्लाई ओवर की मरम्मत कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग रिद्धीचंद मीना ने गत बैठक में लिए गये निर्णयांे एवं सड़क सुरक्षा के बारे में उठाये गये कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलकटर शहर राहुल सैनी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अभय मुदगल, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर, परियोजना निदेशक आरएसआरडीसी, उप प्रबंधक एनएचआई हिमांशु मीना सहित एनएचआई के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................