ग्राम रथ अभियान; ग्रामीणों को योजनाओं व आधुनिक कृषि तकनीकी के बारे में मिल रही है जानकारी

Apr 29, 2026 - 22:06
 0
ग्राम रथ अभियान;  ग्रामीणों को योजनाओं व आधुनिक कृषि तकनीकी के बारे में मिल रही है जानकारी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट आयोजन एवं कृषि, पशुपालन की आधुनिक तकनीकी की जानकारी देने के लिए चलाऐ जा रहे ग्राम रथों से जिले में किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को मौके पर योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं के समाधान का मंच मिल रहा है। ग्रामीण महिलाऐं लोकगीतों के माध्यम से रथो का स्वागत कर रहीं है वहीं युवाओं को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के गुर बताए जा रहे है। 
अभियान के नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को 17 ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचे जहां एक-एक घंटे तक रथों के द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि पशुपालन की आधुनिक तकनीकियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। रथों के पहुंचने पर ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं प्रचार साहित्य प्राप्त किया। रथों के माध्यम से 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित फोल्डर, पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्रामीणों ने व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं एवं कृषि की आध्ुनिक तकनीकी के बारे में शंकाओं का समाधान भी किया।
लोकगीतों के माध्यम से दी जानकारी-
ग्राम रथों के साथ जिला प्रशासन द्वारा विशेषरूप से तैयार किये गये कला जत्थों के कलाकारों ने लोकगीतों की धुनों पर सरकार की योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में ग्रामीणों को मनमोहक प्रस्तुति दी गई। रथों में लगी एलईडी के द्वारा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का बृज भाषा में तैयार किया गया ‘‘वही धरती वही गगन, हर गाम औ घर मुस्कान है’’ लोकगीत को ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ सुना जा रहा है। इस गीत में देश-प्रदेश में हुए विकास व योजनाओं की जानकारी को लयबद्ध रूप से तैयार कर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
किसानों को मिल रही नवीन तकनीकी की जानकारी-
ग्राम रथों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि, बागवानी तकनीकी एवं उन्नत नस्ल के पशुपालन के बारे में ऑडियो व वीडियों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। जिससे किसानों को कम लागत में अधिक उपज लेने, रसायनिक उर्वरकों का सही उपयोग करने, जैविक खेती के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................