शिक्षकों की समस्या का निस्तारण करने के क्रम में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का समय-समय पर ध्यान आकर्षित किया है प्रदेश में आपके नेतृत्व में नवीन संवेदनशील सरकार के गठन के साथ ही संगठन ने नियमित संवाद और वार्ताकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया लेकिन प्रदेश की सरकार और उसके अधिकारियों की हठधर्मिता और उदासीनता के कारण सरकार के 2 वर्षों के अधिक कार्यकाल में भी शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों पर समाधान नहीं होने से प्रदेश के लाखों शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।
सरकार द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है जिससे शिक्षकों को भारी निराशाजनक सामना प्राप्त हुआ है शिक्षण व्यवस्था तथा शिक्षकों के न्याय एवं विधि संवत विषयों पर सरकार द्वारा समयबद्ध कार्य पूर्ण नहीं होने से शिक्षक आकोर्षित एवं उद्देलित हैं
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा संपूर्ण प्रदेश के लक्ष्याकित सेअधिक शिक्षकों की व्यथा को प्रकट करते हुए आज दिनांक 14 में 2026 को संगठन की खंड बैर जिला भरतपुर के प्रतिनिधि शिक्षक उपखंड कार्यालय वैर पर उपस्थित होकर ज्ञापन के माध्यम से आपसे पुरजोर अनुरोध करते हैं की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर शिक्षा एवं शिक्षकों की अज्ञांकित समस्याओं पर ठोस कार्रवाई के निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण प्रदेश के शिक्षक आज से ही विभिन्न चरणों में आंदोलन की और अग्रसर हो गए हैं शिक्षा शिक्षक व शिक्षार्थी की अगाकित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का श्रम करावे
- शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मावकाश सहित समस्त अवकाश यथावत रखे जाएं उनमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाए सत्र 2026 27 के लिए जारी शिवरा कैलेंडर में संशोधन किया जाए
- तृतीय वेतन श्रृंखला सहित शेष सभी संवर्गों के स्थानांतरण किए जाएं
- तृतीय श्रेणी शिक्षकों की विगत वर्षों से लंबित पदोन्नति की जाएं
- आरजीएचएस को सुचारू रूप से जारी रखा जावे
- प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए
- 2019 से अब तक कर्मोन्नत समस्त विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पद सृजित कर पदस्थापन किया जाए तथा शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए
- संविदा शिक्षकों को नियमित करने के साथ ही संगठन के लंबित मांग पत्र के बिंदुओं पर चर्चा कर समाधान किया जाए
ज्ञापन देने में पुष्पेंद्र सिंह प्रधानाचार्य राम सिंह गुर्जर विजय सिंह गुर्जर नवीन कुमार शर्मा राधा धाकड़ अनूप सिंह हरेंद्र तंवर तेज सिंह गुर्जर अनीता शर्मा गोपेश शर्मा राहुल कुमार मयंक कुमार मंगल निर्भय सिंह माया कुमारी हेमराज नवीन कुमार शर्मा सुमन धाकड़ देवी सिंह धाकड़ परमेश्वर नैण शिवदेई धाकड़ आदि कार्यकर्ता शिक्षक उपस्थित हुए


