30 अप्रैल को 16 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगे ग्राम रथ: 13 विभागों की सहभागिता से गांवों में पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Apr 29, 2026 - 22:09
 0
30 अप्रैल को 16 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगे ग्राम रथ: 13 विभागों की सहभागिता से गांवों में पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
भरतपुर, (कौशलेंन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान जिले के नदबई, वैर, भरतपुर एवं बयाना क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा हैं। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास सहित कुल 13 विभागों की सक्रिय सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
यहां पहुंचेगा ग्राम रथ-
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए 30 अप्रैल को बयाना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनगर, बन्ध बारैठा, तरसूमा, जैसोरा स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र तथा दर्रबराहना ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालय में एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। इसी तरह वैर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरसोनी, चक धरसोनी एवं हतीजर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र तथा मंूडिया ललिता में सरपंच के मकान के पास और ग्राम पंचायत बाई में राजेन्द्र के घर के पास बेरी तिराहा पर एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि भरतपुर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जघीना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं नदबई की अखैगढ़, नयावास, बरौलीरान, तलछेरा तथा ग्राम पंचायत उटारदा  के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। उन्होंने ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................