खैरथल-तिजारा में डिजिटल जनगणना 1 मई 2026 से, नागरिकों से भागीदारी की अपील

Apr 30, 2026 - 20:44
 0
खैरथल-तिजारा में डिजिटल जनगणना 1 मई 2026 से, नागरिकों से भागीदारी की अपील

खैरथल (हीरालाल भूरानी) देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शुभारम्भ हो गया है। इस नई पहल के तहत खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने जिलेवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि यह जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि जिले के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जा रहा है।
जिला प्रशासन के अनुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने परिवार का डेटा दर्ज कर सकेंगे। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................