राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन की शुरुआत ध्यान योग एवं व्यायाम से हुई
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज छठे दिन की शुरुआत योग,ध्यान, व्यायाम से हुई l कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रियंका गुप्ता ने स्वयं सेविकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु आत्म सुरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए l उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं पर बढ़ रही हिंसा व छात्राओं के साथ बढ़ रही छेड़-छाड़ की घटनाओं से अपने आप को बचाने हेतु आत्म सुरक्षा के विभिन्न तरीकों का डेमो प्रदर्शन कर उन्हें आत्म सुरक्षा हेतु प्रोत्साहित किया l
शिविर के बौद्धिक सत्र में इनसाइट राजस्थान पुस्तक के लेखक व डिजिटल प्लेटफॉर्म के शिक्षाविद् केतन बिरला ने ईएलपी से जुड़ी योजनाएं जैसे ट्रैफिक नियम, वित्तीय साक्षरता के साथ-साथ साइबर अपराध जागरूकता पर जोर दिया ,जिसका मुख्य संदेश था- सतर्क रहें ,अनजान लिंक पर क्लिक न करें और धोखाधड़ी से बचे l उन्होंने साइबर अपराधों जैसी फर्जी कॉल, एसएमएस ,ऑनलाइन घोटाले से बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन और cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी l शिविर का उद्देश्य स्वयंसेविकाओं को डिजिटल युग की चुनौतियों से अवगत कराना और उन्हें सुरक्षित व जिम्मेदार ऑनलाइन नागरिक बनाना है जिससे साइबर अपराधों से बचा जा सके l