एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग डिलीवरी का 1 मई से बदलेगा नियम
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) LPG गैस को लेकर आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। परेशानी इसलिए भी हुई की लोगों को गैस बुकिंग और डिलिवरी के नियमों की जानकारी नहीं थी। अब 1 मई 2026 से LPG गैस सिलेंडर से जुड़े बदलाव होने वाले हैं। इसके तहत LPG की बुकिंग से लेकर डिलिवरी तक कई नियम बदल रहे हैं ।
घरेलू गैस की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 1 मई 2026 को गैस के कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी लगातार बढ़े हैं तो इसकी कीमत भी बदल सकती है।
नए नियम के तहत LPG सिलेंडर बुक करने का समय अंतराल 25 दिन कर दिया गया है। जो पहले 21 दिन था। जबकि ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का समय होगा। यानी 45 दिन बाद ही गैस की बुकिंग की जा सकेगी। ऐसे में बुकिंग के समय को ध्यान रखना होगा।
उपभोक्ता गैस सिलेंडर कई तरीकों से बुक कर सकते हैं। व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, SMS, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए आसानी से बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें। साथ ही ध्यान रखें कि किसी अनजान लिंक या नंबर से बुकिंग न करें और पेमेंट करने से पहले डिटेल्स जरूर चेक करें।
बदलेगा डिलिवरी का नियम
कस्बे स्थित एचपी गैस संचालक छोटू जैन ने बताया कि गैस की होम डिलिवरी का नियम भी बदला गया है। गैस की डिलिवरी सुरक्षित तरीके से हो इसके लिए OTP सिस्टम लागू किया गया है। यानी घर पर सिलेंडर आता है। तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे आपको डिलिवरी बॉय को बताना होगा। OTP के जरिए डिलिवरी होने से गैस सिलेंडर सही व्यक्ति को मिलेगा और इसमें गड़बड़ी नहीं होगी।
गैस सिलेंडर के लिए eKYC जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर सिलेंडर की डिलिवरी रूक सकती है, सब्सिडी का लाभ भी मिलना बंद हो सकता है। यह एक वित्त वर्ष में एक बार करना जरूरी होता है।


