पूर्व सीएम गहलोत एव पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का स्वागत; जयपुर नेशनल हाइवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उमडा सैलाब
हलैना (विष्णु मित्तल) कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा,पूर्व केबिनेट मंत्री व करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भजनलाल जाटव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं का जयपुर से बयाना उपखण्ड क्षेत्र के गांव सूपा जाते समय जयपुर नेशनल हाइवे-21 स्थित दौसा-भरतपुर जिला के कमालपुरा वार्डर पर भव्य स्वागत किया गया,इसके अलावा बाछरेन,खेडली मोड,छौंकरवाडा कला,भुसावर,जगजीवनपुर,वैर आदि स्थान पर भी भारी सख्यां में स्वागत करने वालों का जन सैलाब उमड पडा। कमालपुर वार्डर पर तोताराम प्रधान,रामवीर गुर्जर,ओमी पहलवान,योगेश जिन्दल आदि ने,कस्वा भुसावर पर नगर पालिका भुसावर के पूर्व चेयरमेन चन्दप्रकाश अवस्थी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीशचन्द शर्मा आदि ने जगजीवनपुर गांव पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रंगलाल मीणा ने 51 किलोग्राम वजन की पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।


