वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: छापोली में अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

May 1, 2026 - 20:21
 0
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: छापोली में अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

झुंझुनू/उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने देर रात उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव के पास 'टोडा बावड़ी' क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने मौके से अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

उपवन संरक्षक (झुंझुनू) के निर्देशानुसार एवं सहायक वन संरक्षक के सुपरविजन में क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर मील के नेतृत्व में गठित टीम ने रात को टोडा बावड़ी वन क्षेत्र में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर अवैध उत्खनन करते हुए मशीनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

वन विभाग ने इस मामले में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जब्त वाहनों के चालकों की पहचान नेमीचंद (निवासी जहाज, उदयपुरवाटी) और मनोज के रूप में हुई है। विभाग ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर मील ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा: "क्षेत्र में अवैध खनन और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अवैध परिवहन और गैर-वानिकी गतिविधियों पर हमारी पैनी नजर है। आगामी दिनों में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ और भी कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"

इस सफल कार्रवाई में वनपाल शाहरुख खान, वनरक्षक विनोद कुमार, शिंभू सिंह, सुरेश बाई तथा वाहन चालक अजय कुमार सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................