रथ पर सवार होकर विदा हुए मकराना के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, उमड़ा जनसैलाब

Jul 15, 2026 - 19:40
 0
रथ पर सवार होकर विदा हुए मकराना के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, उमड़ा जनसैलाब

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना के इतिहास में पहली बार किसी पुलिस निरीक्षक को रथ पर विराजमान कर भव्य सम्मान यात्रा निकालते हुए अभूतपूर्व और भावभीनी विदाई दी गई। मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा का बडू थाना स्थानांतरण होने पर स्वर्णकार समाज एवं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा इस ऐतिहासिक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान रथ पर सवार पुलिस निरीक्षक जगदीश मीणा का शहर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शहरवासियों और समाज के लोगों ने उन पर जमकर पुष्पवर्षा की और माल्यार्पण कर उनके प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। इस सम्मान यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग शामिल हुए। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने स्थानांतरित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पुलिस निरीक्षक जगदीश मीणा के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी हमेशा जनता के दिलों में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाते हैं। जगदीश मीणा ने मकराना में पुलिस की साख को और अधिक मजबूत किया है।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने थानाधिकारी जगदीश मीणा के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। वक्ताओं ने बताया कि अपने अल्प कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वर्णकार समाज में हुई करोड़ों रुपये की बहुचर्चित चोरी का न केवल सफल खुलासा किया, बल्कि अपनी सूझबूझ से कुख्यात मोग्या गैंग के अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इसके अलावा भी कई गंभीर और चर्चित मामलों में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन कायम किया। इस गरिमामय समारोह के दौरान मकराना थाने से स्थानांतरित हुए अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरे मान-सम्मान के साथ विदाई दी गई। सभी अधिकारियों और जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मकराना तहसील स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के आला अधिकारी, कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है