नारायणपुर में यति महाराज की स्मृति में तिरोभाव दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया
सकट (अलवर) कस्बे के निकटवर्ती नारायणपुर गांव स्थित श्री नारायण भागवत कुंज आश्रम में सोमवार को श्री यति महाराज की स्मृति में तिरोभाव दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के संत साईं राम महाराज ने बताया कि इस मौके पर ब्रह्मलीन स्वामी यति महाराज के समाधी स्थल पर सामुहिक पूजा अर्चना करने के बाद हरि नाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई उन्होंने बताया कि हरि नाम संकीर्तन यात्रा नारायणपुर आश्रम से रवाना होकर नारायणपुर गांव की नगर परिक्रमा करते हुए।
सकट चौथ माता मंदिर, थाई वाले हनुमान मंदिर होते हुए वापिस नारायणपुर आश्रम पहुंची। हरि नाम संकीर्तन यात्रा मे श्रद्धालु ढोलक झांझ व मंजीरे आदि वाद्य यंत्रों की धूनो के साथ हरे रामा हरे कृष्णा नाम जाप करते हुए करते हुए यति महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, लोकेश प्रजापति, रामावतार सैनी, रेवडमल सैनी, रामचंद्र सिहर्रा, विक्रम सिंह राजपूत, पं रूप किशोर जैमन, मनमोहन मीणा, सुनील सैनी, बलराज सैनी, योगेश राजपूत, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


