मेरी महारानी श्री राधा रानी का बयाना में देर रात तक गूजा नाम संकीर्तन

Jul 15, 2026 - 17:52
 0
मेरी महारानी श्री राधा रानी का बयाना में देर रात तक गूजा नाम संकीर्तन

बयाना (भरतपुर) राजवाड़ी मन्दिर बगीची स्थित मंगलवार रात भक्ति और संगीत की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठी। रुदावल से आए राधा-रानी भक्त मंडल संस्था के भजन गायको ने राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल भक्ति में हो गया। सुरमयी भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और थिरकते नजर आए। राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि यह संस्था भक्ति की अनूठी मिसाल बनकर बिना पैसा लिया घर-घर राधा-नाम का जाप कर रही है संस्था ने अपने स्वयं के साउंड सिस्टम के साथ लोगों के घरों में जाकर निस्वार्थ भाव से राधा-नाम की अलग जगाई है। इस संस्था ने जिला एंव प्रदेश में 250 घरों मे एवं बयाना में 10 बार से अधिक राधा-नाम का संकीर्तन कर चुके हैं। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ राधा-कृष्ण पूजा-अर्चना के साथ हुई इसके बाद भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा परिसर राधे-राधे के जयकारों से देर रात तक गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री राधा रानी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एंव प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर अतेंद्र शर्मा, राजू भारद्वाज, सुरेन्द्र जांगिड़, पंकज कटारा, विनोद गनेशिया, धीरज (गोलू) जांगिड़, धर्मेन्द्र राजपूत, अनुपम शर्मा, मुकेश सिंघल, वीरेंद्र, गोविन्द, मनीष सिंघल, धर्मेश शर्मा, जीतू खेड़ा ठाकुर, हेमंत मंगल, मोहन इंदोलिया, विवेक कुमार, जगदीश डाबर, राजेंद्र लोहिया, नरेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, भावना गुप्ता, प्रीति मंगल, कविता तिवारी, अर्चना गर्ग, टीना शर्मा, कुसुम सोनी, मनीषा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है