गहलोत कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से फूटा आक्रोश; भाजपा नेता विनीत मुच्छाल ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

Jul 16, 2026 - 21:05
 0
गहलोत कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से फूटा आक्रोश; भाजपा नेता विनीत मुच्छाल ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर की गहलोत कॉलोनी में पिछले कई दिनों से हो रही गंदे और दूषित पानी की सप्लाई को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान के लिए भाजपा के पूर्व महामंत्री विनीत मुच्छाल ने शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा और तुरंत राहत प्रदान करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा नेता मुच्छाल ने बताया कि गेहलोत कॉलोनी के दर्जनों घरों में पिछले काफी समय से नलों के माध्यम से बदबूदार और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे न केवल लोगों को पीने के साफ पानी के लिए भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि गंदे पानी के सेवन से क्षेत्र में जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर विभाग की इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है। विनीत मुच्छाल ने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि कॉलोनी की पेयजल पाइपलाइनों की तुरंत सघन जांच करवाई जाए। जहां भी लीकेज या अन्य तकनीकी खामियां हैं, उन्हें युद्धस्तर पर दुरुस्त कर क्षेत्र में नियमित और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो वे क्षेत्रवासियों को साथ लेकर जलदाय विभाग के खिलाफ उग्र जन-आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। शिविर में मौजूद जलदाय विभाग के अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही तकनीकी टीम भेजकर पाइपलाइन के लीकेज की जांच करवाई जाएगी और दूषित पानी की समस्या का त्वरित निस्तारण कर साफ पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द राहत दिलाने की पुरजोर अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है