सुमेरपुर तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति के अध्यक्ष बने रमेश कुमार परिहार
सुमेरपुर / राजस्थान
सुमेरपुर तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से रमेश कुमार परिहार (मेघवाल) को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने साफा पहनाकर व पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार परिहार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के हितों की रक्षा, संगठन की एकता तथा टेंट व्यवसाय से जुड़े सभी सदस्यों के सहयोग और विकास के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर छगन सुथार, कांतिलाल जैन, महेश पुरी, दिनेश वैष्णव, सुरेश विश्वकर्मा, वासुदेव चौहान, सुरेश मीणा, सुरेश महाराज त्रिवेदी, संजय जीनगर, हितेश कुमार, कैलाश माली, छोगाराम, कांतिलाल माली, प्रवीण पुरी, रमेश दहिया सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


