बीएलओ व प्रगणक कार्य से मुक्त करने की मांग, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन ; उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jul 20, 2026 - 19:51
 0
बीएलओ व प्रगणक कार्य से मुक्त करने की मांग, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन ; उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों ने सोमवार को उपखंड कार्यालय के सामने एकत्र होकर गैर-शैक्षणिक कार्यों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर उन्हें बीएलओ (BLO) तथा ओबीसी प्रगणक कार्य से तुरंत अलग रखने की मांग की है।

एसडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि बीएलओ और प्रगणक ड्यूटी के कारण विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके चलते विद्यार्थियों को मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बाधा आ रही है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालयों का शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यभार पहले से ही बहुत अधिक है, ऐसे में इन गैर-शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी देने से उन पर मानसिक और व्यावहारिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

  • 'अन्य विभागों के कर्मचारियों को दी जाए जिम्मेदारी'

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने तर्क दिया कि प्रशासन के पास कई अन्य सरकारी विभाग भी उपलब्ध हैं, जिनके कर्मचारियों को बीएलओ और प्रगणक कार्य में लगाया जा सकता है। इससे स्कूलों का माहौल और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से बच जाएगी।

इस दौरान प्रकाश ओलखा, ग्यारसीलाल, रणधीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश, सुनील कुमार, अमर सिंह, राजेश कुमार, रूड़मल, परमानंद सोनी, अंकित कुमार, अमित कुमार और रमेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................