मकराना प्राइवेट स्कूल्स सोसायटी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन, आरटीई भुगतान और निजी स्कूलों की स्वायत्तता की उठाई मांग

Jul 15, 2026 - 20:13
 0
मकराना प्राइवेट स्कूल्स सोसायटी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन, आरटीई भुगतान और निजी स्कूलों की स्वायत्तता की उठाई मांग

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना तहसील के निजी स्कूल संचालकों और कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर मकराना प्राइवेट स्कूल्स सोसायटी ने राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन तहसीलदार कृष्णा शर्मा को सौपा है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने रैली निकाल कर तहसीलदार कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से चेताया है कि यदि निजी स्कूलों की उचित मांगों का अविलंब समाधान नहीं किया गया, तो उनके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा। पिछले सत्रों के लंबित आरटीई भुगतान को एक सप्ताह के भीतर जारी करने की मांग की गई है।

 इसके साथ ही वर्तमान सत्र 2026-27 से भुगतान को दो किश्तों (प्रथम किश्त दीपावली/ईद से पहले और दूसरी किश्त होली से पहले) करने का आग्रह किया गया है, ताकि त्यौहारों पर कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके। आरटीई के तहत प्रति विद्यार्थी पुस्तक शुल्क को वर्तमान की अत्यंत कम राशि से बढ़ाकर 1500 करने तथा प्रति विद्यार्थी यूनिट कॉस्ट को महंगाई के अनुरूप बढ़ाकर 25,000 करने की मांग रखी गई है। निजी स्कूलों पर प्रस्तावित शाला संबलन व्यवस्था पर पुनर्विचार कर इसे विलोपित करने की मांग की गई है ताकि स्कूलों की स्वायत्तता प्रभावित न हो। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कक्षाओं में अध्ययनरत RTE विद्यार्थियों के शिक्षण शुल्क का भुगतान तुरंत करने, अथवा स्कूलों को अभिभावकों से शुल्क लेने की स्वतंत्रता देने की मांग की गई है।

स्कूल संचालकों ने आरोप लगाया कि क्लेम बिल पास होने के बाद भी जांच के नाम पर बार-बार दोहरा मापदंड अपनाकर अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। इससे न केवल शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहा है बल्कि भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है। विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की फीस मांगने पर अभिभावकों द्वारा की जाने वाली झूठी शिकायतों पर अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने और बकाया शिक्षण शुल्क जमा करवाने के लिए अभिभावकों को पाबंद करने की मांग की गई है।

सोसायटी ने ज्ञापन की कॉपियां मुख्यमंत्री के अलावा माननीय शिक्षा मंत्री महोदय, राजस्थान सरकार, निजी सचिव / अतिरिक्त शासन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग (जयपुर), निदेशक, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा (बीकानेर), जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय (डीडवाना-कुचामन), उपखंड अधिकारी महोदय मकराना को ज्ञापन प्रेषित किया है। इस दौरान मकराना प्राइवेट स्कूल्स सोसायटी के अध्यक्ष भंवरलाल खिलैरी, सचिव सम्पत सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सईद सिसोदिया, ए क्यू कुरैशी, ए जी बेहलीम, दिलीप सिंह चौहान, बाबूलाल बिश्नोई, महेन्द्र विक्रम सिंह राठौड़, नरेन्द्र सिंह, नूर हसन सहित क्षेत्र के दर्जनों निजी स्कूलों के संचालक और प्रतिनिधि मौजूद रहे और हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है