जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुदाल से हमला; 7 नामजद पर केस, एक की हालत गंभीर

Jul 20, 2026 - 19:45
 0
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुदाल से हमला; 7 नामजद पर केस, एक की हालत गंभीर

गोरखपुर (शशि जायसवाल) चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तिलौली में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में लाठी-डंडे और कुदाल का इस्तेमाल किया गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमीन पर नींव खोदने को लेकर हुआ विवाद

पीड़ित रामशकल के अनुसार, उनके घर के पास स्थित डीह की जमीन पर 18 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे उनके पट्टीदार विनोद और अन्य लोग बिना बंटवारे के नींव खोद रहे थे। विरोध करने पर पहले गाली-गलौज हुई और फिर विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि विनोद, साजन, राजन, बिट्टू, सचिन, सुशीला देवी और सितारा देवी लाठी-डंडे और कुदाल लेकर हमला करने लगे। इस दौरान रामू के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं।

सात आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। रामशकल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 19 जुलाई की शाम सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं—191(2), 131, 115(2), 352, 351(2) और 351(3)—के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................