विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 14 जून को होगा ऑनलाइन योग सत्र, अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान

Jun 4, 2026 - 19:17
 0
विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 14 जून को होगा ऑनलाइन योग सत्र, अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 जून को एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में एक साथ सर्वाधिक लोगों द्वारा योगाभ्यास कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के क्रम में आयोजित यह ऑनलाइन योग सत्र 14 जून को प्रातः 6ः15 बजे से 7ः35 बजे तक यूट्यूब प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से लाखों लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि योग सत्र में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपने मोबाइल फोन से टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के उपरांत प्रतिभागियों को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ने का लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।
जिला कलक्टर ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, योगाभ्यासियों, पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों तथा आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण के लिए प्रेरित कर योग के माध्यम से स्वास्थ्य, कल्याण और सद्भावना के इस वैश्विक अभियान से जोड़ें तथा भारत के नाम एक नए विश्व रिकॉर्ड के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वस्थ भारत के निर्माण को नई दिशा मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................