अस्पताल परिसर बना कबाड़खाना, वर्षों से खड़े सरकारी वाहनों के नीचे फैली गंदगी

Jun 10, 2026 - 18:59
 0
अस्पताल परिसर बना कबाड़खाना, वर्षों से खड़े सरकारी वाहनों के नीचे फैली गंदगी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) उपजिला चिकित्सालय परिसर में वर्षों से बेकार पड़े सरकारी वाहन प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में राजीव गांधी ग्रामीण मोबाइल मेडिकल यूनिट, 108 एम्बुलेंस, 104 सेवा वाहन, चिकित्सा अधिकारी की महिंद्रा बोलेरो तथा टेंपो ट्रैक्स क्रूजर सहित कई वाहन लंबे समय से निष्क्रिय अवस्था में खड़े हैं। इन वाहनों के नीचे सूअरों और आवारा कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है, जिससे अस्पताल परिसर की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकित्सा परिसर में वर्षों से खड़े इन अनुपयोगी वाहनों को हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वाहनों के आसपास गंदगी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सा परिसर में ऐसी स्थिति चिंताजनक है।

इस संबंध में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथ मीणा ने बताया कि जिला स्तर से इन वाहनों के डिस्मेंटल (निस्तारण) के संबंध में जानकारी मांगी गई थी, जिसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर से की जाएगी तथा इन वाहनों को हटाना उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है।

अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्था और गंदगी को लेकर आमजन में नाराजगी है तथा लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर परिसर को साफ-सुथरा बनाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................