भंवर जितेंद्र के जन्मदिन पर लक्ष्मणगढ़ अस्पताल कच्ची बस्ती में बाटे फल

Jun 12, 2026 - 16:54
 0
भंवर जितेंद्र के जन्मदिन पर लक्ष्मणगढ़ अस्पताल कच्ची बस्ती में बाटे फल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अलवर के सांसद रहे भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर उपखंड क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही कांग्रेस की ओर से मालाखेड़ा रोड स्थित अस्पताल में कच्ची बस्ती में बेसहारा एवं गरीब मरीजो को फल वितरित किए गए।
 कांग्रेस के नेता मोहम्मद रफीक ने बताया कि कांग्रेस के इकबाल खान कांग्रेस जिला सचिव के नेतृत्व में स्थानीय चिकित्सालय गाड़िया लोहार बस्ती में कांग्रेस के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर फलों का वितरण किया गया ।यहां पर उपस्थित सभी लोगों ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की।
उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। और उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अब दोबारा जिले का तेजी से विकास होगा।  उन्होंने भंवर जितेंद्र को अलवर का विकास पुरुष बताते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही जन्मदिवस मनाने का सबसे सार्थक तरीका है। 
इस अवसर पर इक़बाल खान जिला सचिव, नवीन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष , मोहम्मद रफीक, हमीद खान, शाहरुख खान, रमन पोसवाल, हारून खान, मंगतू विजय पूर्व सरपंच, गणेश इंदौरिया, प्रेम सैनी, महेश बुंदेला, सेहरून, अकरम, ताहिर, आबिद, इनस खान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है