विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अलवर मिनी सचिवालय में बच्चों का अधिकारियों से संवाद

Jun 12, 2026 - 16:57
 0
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अलवर मिनी सचिवालय में बच्चों का अधिकारियों से संवाद

अलवर, (कमलेश जैन) कवच परियोजना के अंतर्गत विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शिव शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मिनी सचिवालय, अलवर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए मीना मंच के बच्चों को मिनी सचिवालय लाया गया तथा अधिकारियों के मध्य संवाद आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहनलाल सोनी ने बाल श्रम के दुष्प्रभावों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का अधिकार है कि वह शिक्षा प्राप्त करे और सुरक्षित वातावरण में अपना विकास करे।
जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रविकांत ने जिला बाल संरक्षण इकाई की सेवाओं, बाल संरक्षण तंत्र एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
शिव शिक्षा समिति की ओर से परियोजना अधिकारी प्रियंका सिंह ने कवच परियोजना के उद्देश्यों एवं बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक देवेन्द्र मेहरा, पीयूष, जगतनारायण, रूबी, संतोष, सीता राम, एवं बबीता सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है