अल्पसंख्यक समुदायक के विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश हेतु 9 जुलाई तक आवेदन

Jun 12, 2026 - 17:18
 0
अल्पसंख्यक समुदायक के विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश हेतु 9 जुलाई तक आवेदन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजकीय अल्पसंख्यक छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रावास में सत्र 20 26- 27 हेतु कक्षा नौवीं से उच्चतर कक्षाओं में मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध पारसी एवं जैन अल्पसंख्यक समुदाय के अध्यनरत छात्र एवं छात्राएं 9 जुलाई 20 26 तक आवेदन कर सकते हैं। अल्पसंख्यक अधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में बालक एवं बालिका छात्रावास में 50 सीटों की क्षमता के साथ संचालित किया जाना हैं।
छात्रावास में विद्यार्थियों को निशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जावेगी ।कोचिंग इत्यादि में अध्यनरत बच्चों को छात्रावास में स्थान खाली रहने की स्थिति में ही अंतिम प्रवेश सूची में शामिल किया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट से प्राप्त किये जा सकते हैं। साथ ही आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा कराने हेतु कार्यालय समय में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अलवर में अथवा संबंधित छात्रावास एवं दूरभाष नंबर 0 144 -29 40 611 पर संपर्क किया जा सकता है।
आवेदक द्वारा प्रवेश हेतु गत वर्ष की अंक तालिका की स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रति अंतिम शिक्षण संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र प्रवेश शुल्क रसीद विद्यार्थी का स्कूल कॉलेज का परिचय पत्र आधार कार्ड की स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रति आय प्रमाण पत्र अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र बीपीएल विधवा परित्यग प्रमाण पत्र छात्रा से छात्रावास में मिलने वाले केवल पिता माता एवं रियल भाई बहन का ग्रुप फोटो, मय आईडी प्रूफ की प्रमाणित छाया प्रति सहित बैंक पासबुक कैंसिल चेक की स्पष्ट प्रति एवं छात्रावास नियमावली के पालन का शपथ पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है