गांवों में शहर जैसी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - जवाहर सिंह बेढ़म

Jun 30, 2026 - 19:41
 0
गांवों में शहर जैसी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - जवाहर सिंह बेढ़म

गृह राज्य मंत्री बेढम ने 49 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

डीग (नीरज जैन) राज्य के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अंतिम छोर पर बसे गांवों और ढाणियों तक सड़क, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राज्य मंत्री बेढ़म मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब 49 लाख रुपए की लागत से निर्मित विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों।
उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं और जनता के धन का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग एवं विधायक निधि योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जलालपुर के मालीवास में राज्य वित्त आयोग से 6 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग खरंजा एवं नाली निर्माण तथा विधायक निधि से 10 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। वहीं, 15वें वित्त आयोग से 6 लाख रुपए की लागत से श्मशान घाट पर टीनशेड, इंटरलॉकिंग एवं अन्य विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए।
इसी प्रकार लहरवाड़ा के मालीवास में 5 लाख रुपए की लागत से पूरण के नोहरे से प्रहलाद के घर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कराया गया। सहानका गांव में विधायक निधि से 5 लाख रुपए की लागत से सरदार अजीत सिंह के घर से नत्थन के घर तक सीसी सड़क एवं नाली तथा 15वें वित्त आयोग से 5 लाख रुपए की लागत से एक अन्य सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इसके अलावा जलालपुर क्षेत्र में रूपारेल नदी से घम्माली के खेत की ओर जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 12 लाख रुपए की लागत से दो चरणों में निर्मित नालों का भी लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण के बाद गृह राज्य मंत्री बेढम ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा सभी स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास की गति को और तेज करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी रखेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................