निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jul 3, 2026 - 20:29
 0
निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चौरीचौरा (गोरखपुर/शशि जायसवाल)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जंगल महादेवा गांव में गुरुवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक का शव निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव निवासी कुश चौधरी के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। परिजनों के अनुसार कुश सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई दीनानाथ चौधरी ब्रह्मपुर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

बताया जा रहा है कि युवक का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक का शव घर से दूर निर्माणाधीन मकान में मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत होता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है