गुढा में कल जुटेगा आदिवासी समाज: आदिवासी कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार को, प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा होंगे मुख्य अतिथि

Jul 3, 2026 - 20:25
 0
गुढा में कल जुटेगा आदिवासी समाज: आदिवासी कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार को, प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा होंगे मुख्य अतिथि

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) झुंझुनू जिला आदिवासी कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन कल, शनिवार (4 जुलाई) को गुढा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रतन मीणा जोधपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार प्रातः 11:00 बजे से गुढा के सरकारी अस्पताल के पीछे, भोड़की रोड पर स्थित अभिनंदन मैरिज गार्डन सभागार में शुरू होगा। इस सम्मेलन में झुंझुनू जिले के सभी प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों— उदयपुरवाटी, खेतड़ी, नवलगढ़, झुंझुनू, मंडावा और सूरजगढ़ से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी राधेश्याम मोवेल, प्रदेश महासचिव हरगुन भोपुर और संभागीय प्रभारी कैलाशी मीणा सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। सम्मेलन में समाज की एकजुटता और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है