भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने स्विफ्ट कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

Jul 4, 2026 - 21:04
 0
भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने स्विफ्ट कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

​बावड़ी (जोधपुर/निसार गौरी) राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर घड़ाव सरहद के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाला, लेकिन जोधपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

​करवड़ थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक परमेश्वरी बिश्नोई ने बताया कि घड़ाव गाँव निवासी प्रदीप कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका चचेरा भाई प्रकाश अपनी स्विफ्ट कार से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक संख्या RJ 21GB 1386 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए कार को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे कार की बॉडी को काटकर गंभीर रूप से घायल प्रकाश को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए जोधपुर भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
करवड़ थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश व मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है