गौहड़ी गुर्जर गांव में फैली सनसनी: खुशीराम गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अज्ञात लोगों पर ह'त्या का केस दर्ज!
सलेमपुर (महुवा/ अवधेश अवस्थी): सलेमपुर थाना क्षेत्र के गौहड़ी गुर्जर गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला? शुक्रवार को खुशीराम गुर्जर (45) अपने गांव में बेहोश मिले थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुजरात में था परिवार: मृतक का परिवार गुजरात में रहता है। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को भाई बाबूलाल गुर्जर के पहुंचने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
पुलिस एक्शन: सलेमपुर थाना के जांच अधिकारी पप्पी गुर्जर के मुताबिक, मेडिकल बोर्ड के 3 डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की गहनता से जांच जारी है।


