उदयपुरवाटी में अंबेडकर की मूर्ति लगवाने के लिए एसडीओ को दिया ज्ञापन, विधायक ने अंबेडकर जयंती पर की थी घोषणा

Jul 3, 2026 - 16:30
 0
उदयपुरवाटी में अंबेडकर की मूर्ति लगवाने के लिए एसडीओ को दिया ज्ञापन,  विधायक ने अंबेडकर जयंती पर की थी घोषणा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी सुमन सोनल से मुलाकात कर कस्बे में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से इस कार्य के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने और सहयोग करने की मांग की है।

  • विधायक ने की थी बजट की घोषणा

सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, करीब तीन महीने पहले अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भगवाना राम सैनी ने कस्बे में बाबा साहब की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की थी। इस कार्य के लिए विधायक द्वारा 5 लाख रुपये तक का बजट आवंटित करने का आश्वासन भी दिया गया था।

  • सर्वसम्मति से जगह की गई चिन्हित

सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए शहर के घाट नाला स्थित 'खटीकों के कुएं' के पास सर्वसम्मति से स्थान का चयन कर लिया गया है। समिति ने उपखंड अधिकारी से इस चिन्हित स्थान पर मूर्ति लगाने की अनुमति देने की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने का आग्रह किया ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।

इस दौरान विजेंद्र नायक, नेहरू जैदीया, सुरेश कुमार, रामावतार कनवा, बिरजू आसवाल, राधेश्याम रचयिता, अशोक कुमार, हंसराज सहित सोसायटी के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है