पावा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित: 10 आवासीय पट्टे जारी, राजस्व के 12 खातों का हुआ शुद्धिकरण

Jul 3, 2026 - 17:17
 0
पावा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित: 10 आवासीय पट्टे जारी, राजस्व के 12 खातों का हुआ शुद्धिकरण

तखतगढ़ (बरकत खान) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत पावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर' ग्रामीणों के लिए बेहद मददगार साबित हुआ। शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने विभिन्न विभागों के काउंटरों का औचक निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दो टूक निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ त्वरित गति से पहुंचाया जाए। शिविर का विकास अधिकारी प्रमोद दवे एवं तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने भी बारीकी से निरीक्षण किया।

  • प्रशासनिक मुस्तैदी: हाथों-हाथ निबटे काम, बरसों का इंतजार हुआ खत्म

शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य ने बताया कि शिविर में कुल 12 परिवाद दर्ज किए गए, जिनमें से पंचायती राज विभाग ने 3 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर ग्रामीणों को तुरंत राहत दी। शेष रहे परिवादों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।

शिविर की मुख्य उपलब्धियां:

  • आशियाने को मिली कानूनी मान्यता: ग्राम पंचायत द्वारा 10 जरूरतमंद परिवारों को आवासीय पट्टे जारी किए गए।
  • प्रमाण पत्रों का वितरण: मौके पर ही 1 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र और 5 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके साथ ही 10 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति थमाई गई।

जागरूकता अभियान: 'ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026' पर दी जानकारी

शिविर के दौरान वीबीजीरामजी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। इसके अलावा, स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिकारियों ने ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 की विस्तृत जानकारी दी और गांव को कचरा मुक्त बनाने का आह्वान किया।

विभागीय आंकड़े: राजस्व से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक ने बढ़ाई राहत

  • राजस्व विभाग की बड़ी राहत: वर्षों से लंबित जमीनी विवादों और त्रुटियों को सुधारते हुए विभाग ने 8 नामांतरण, 12 खातों का शुद्धिकरण और 1 आपसी सहमति से बँटवारा संपन्न किया।
  • सेहत की जांच: चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में 189 ग्रामीणों का निशुल्क उपचार किया गया और 177 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। आयुर्वेद विभाग ने भी 25 रोगियों को परामर्श व दवाइयां दीं।
  • मूक पशुओं का उपचार: पशुपालन विभाग ने 06 बीमार पशुओं का इलाज किया, 300 पशुओं का टीकाकरण किया और 100 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई।
  • पेयजल संकट समाधान: जलदाय विभाग (PHED) ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र में 2 हैंडपंपों की मरम्मत की, पाइप लाइन लीकेज सुधारा और शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए पानी के सैंपल की जांच की।

इस महाशिविर को सफल बनाने में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी राम प्रसाद वर्मा, प्रशासक करुणा राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी गणपत सिंह, पटवारी झमका बाई, पंचायत समिति पूर्व सदस्य प्रतिनिधि नेपाल सिंह जोधा, भगवत सिंह जोधा, प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है