अभाविप चित्तौड़ प्रांत से पुनः प्रदेश सह मंत्री बने राहुल वर्मा व पुनः खेलो भारत के प्रदेश सयोजक बने प्रवीण शर्मा

Jan 8, 2026 - 12:21
 0
अभाविप चित्तौड़ प्रांत से पुनः प्रदेश सह मंत्री बने राहुल वर्मा व पुनः खेलो भारत के प्रदेश  सयोजक बने प्रवीण शर्मा

अंता (शफीक मंसूरी ) बांसवाड़ा की गोविंद गुरु तपोभूमि में आयोजित विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ प्रांत का 3 दिवसीय 61वाँ प्रांत अधिवेशन में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक हुआ। जिसमे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विन शर्मा का प्रवास रहा। अधिवेशन में 8 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओ को अधिवेशन भूमिका, प्रांत मंत्री प्रतिवेदन व प्रस्ताव सत्रों के माध्यम से अंतिम सत्र में अधिवेशन में सत्र 2025-26 हेतु प्रांत अध्यक्ष डॉ पारस टांक के द्वारा प्रांत कार्यकरणी की घोषणा की गई। जिसमें प्रवीण शर्मा को खेलो भारत प्रदेश सयोजक की जिम्मेदारी मिली। 
शर्मा ने अनेक छात्र आंदोलनों का सफल नेतृत्व कर छात्र हितों में काम किया है। वह अंता तहसील के एक छोटे से गांव सोरखण्ड  खुर्द के रहने वाले है,जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। 
शर्मा पूर्व में बारां जिले में अंता नगर के नगर उपाध्यक्ष, नगर मंत्री, जिला सह संयोजक, खेलो भारत प्रान्त सह संयोजक,व जिला सयोजक बारां आदि दायित्व का निर्वहन कर चुके है वर्तमान में खेलो भारत के प्रदेश  सयोजक के दायित्वों पर कार्य करते हुए,वर्ष 2025-26 हेतु पुनः खेलो भारत के प्रदेश सयोजक बनाये गये है।
अधिवेशन में बारां जिले से 25 कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। अधिवेशन में प्रदेश सह मंत्री राहुल वर्मा, खेलो भारत के प्रदेश सयोजक प्रवीण शर्मा, प्रांत जनजाति छात्र कार्य सह प्रमुख आर्यन मीणा, प्रांत कार्यकारणी सदस्य सुनील प्रजापति व नंदनी गौतम आदि दायित्वों की घोषणा प्रांत अध्यक्ष ने की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................