पटायरी की डूंगरी स्थित शिव मंदिर में दीप यज्ञ का आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Jul 5, 2026 - 17:49
 0
पटायरी की डूंगरी स्थित शिव मंदिर में दीप यज्ञ का आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता)। कस्बे की ऐतिहासिक पटायरी की डूंगरी पर स्थित शिव मंदिर परिसर में गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीपों की कतारों से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

गायत्री शक्तिपीठ राजगढ़ की मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल और प्रीति विजय ने बताया कि सनातन संस्कृति और लोक-कल्याण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

यज्ञ के दौरान शक्तिपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनीता एवं धर्माराम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को दीप यज्ञ के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दीप यज्ञ से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि सकारात्मक विचारों का संचार भी होता है। अनुष्ठान के अंत में सभी क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और मंगलकामना के लिए परम पूज्य गुरुदेव से सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और मातृशक्ति मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है