संयुक्त पत्रकार संघ का स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न जनहित और संगठन की मजबूती का दिया सदेश

Jul 5, 2026 - 17:31
 0
संयुक्त पत्रकार संघ का स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न जनहित और संगठन की मजबूती का दिया सदेश

अंता (शफीक मंसूरी ) संयुक्त पत्रकार संघ अंता का स्नेह मिलन एवं संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर निजी ढाबे पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष उस्मान खान ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं संघ के संरक्षक पवन मोहबिया ने किया। बैठक में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों के हितों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

संरक्षक पवन मोहबिया ने कहा कि पत्रकारों को अपनी गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखते हुए किसी भी समाचार को तथ्यात्मक जांच-पड़ताल के बाद ही प्रकाशित करना चाहिए। संघ अध्यक्ष उस्मान खान ने कहा कि पत्रकार की सबसे बड़ी पूंजी उसका चरित्र और उसकी निष्पक्षता होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज की सशक्त आवाज बनना चाहिए। वरिष्ठ  पत्रकार अशोक गौतम व अशफाक खान गुड्डू फरहान ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया।

 उन्होंने कहा की संगठन की मजबूती सदस्यों के संघठन के प्रति समर्पण से ही आती है। उन्होंने आगामी सामाजिक सरोकारों से सम्बंधित कार्यक्रमो को आयोजित करने की योजना पर भी अपने विचार रखे। पत्रकार भंवरलाल सुमन ने कहा कि पत्रकार का दायित्व समाचारों और जनहित के विषयों की तथ्यपरक जांच कर निष्पक्ष रूप से जनता तक पहुंचाना है। सुरेंद्र नागर ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य एवं संतुलित जानकारी उपलब्ध कराना तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाना है।

ब्रह्मानंद गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह शासन और समाज के बीच जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जनचेतना को सशक्त बनाती है। वरिष्ठ पत्रकार शफीक मंसूरी ने भी पत्रकारों से संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया ।बैठक में प्रवक्ता हरीश शर्मा, धर्मराज बंजारा, नीलाभ दिनकर, प्रेमशंकर शांत, कुलदीप नामा, महावीर मालव, बृज बिहारी मीणा, इन्द्रजीत मीणा एवं जितेंद्र नायक सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ अध्यक्ष उस्मान खान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है