मामूली बारिश ने खोली NHAI के दावों की पोल: सोयला में हाईवे पर भरा पानी, दुकानों में घुसा

Jul 5, 2026 - 18:05
 0
मामूली बारिश ने खोली NHAI के दावों की पोल: सोयला में हाईवे पर भरा पानी, दुकानों में घुसा

बावड़ी (जोधपुर/मिश्रीलाल लखारा)। कस्बे के सोयला से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (NH-62) पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हाईवे के दोनों ओर बने सीमेंट के नालों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण, कल हुई मामूली सीजनल बारिश ने ही पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया। नालों के चोक होने से हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे राहगीरों, ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

  • दुकानों में उछल रहा पानी, कारोबार ठप

स्थानीय ग्रामीणों व व्यापारियों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। बारिश के दौरान नालों का ओवरफ्लो पानी सड़क पर फैल जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं, कई दुकानों के आगे पानी जमा होने से व्यापार ठप हो गया। राजमार्ग से गुजरने वाले बड़े और भारी वाहनों के कारण गंदा पानी उछलकर दुकानों के भीतर तक जा रहा है, जिससे व्यापारियों को भारी असुविधा हो रही है। यही नहीं, जलभराव के कारण कॉलोनी का मुख्य रास्ता भी बंद हो गया है।

  • प्रतिबंध के बाद भी पॉलीथिन बनी सबसे बड़ी वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार द्वारा पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बाजार में इसका धड़ल्ले से उपयोग जारी है। भारी मात्रा में पॉलीथिन और अन्य कचरा नालों में फंसने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो रही है। परिणामस्वरूप, मामूली बारिश में भी नाले चोक होकर उफन जाते हैं।

  • टोल-फ्री 1033 पर शिकायतें बेअसर, व्यापारियों में रोष

व्यापारियों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के टोल-फ्री नंबर १०३३ पर कई बार शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। इसके बावजूद एनएच प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों की इस अनदेखी से स्थानीय जनता और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

व्यापारियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि आगामी मानसून की भारी बारिश से पहले नालों की नियमित व प्रभावी सफाई करवाई जाए और पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से स्थाई राहत मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है