पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की पचपदरा रिफाइनरी, तखतगढ़ में पालिका स्तर पर देखा गया सीधा प्रसारण

Jul 4, 2026 - 17:04
 0
पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की पचपदरा रिफाइनरी, तखतगढ़ में पालिका स्तर पर देखा गया सीधा प्रसारण

तखतगढ़ (बरकत खान) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा जिले के पचपदरा में नवनिर्मित रिफाइनरी का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा अंबेडकर भवन में लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई, जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने बड़ी एलईडी (LED) स्क्रीन पर देखा।

जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफाइनरी का उद्घाटन किया, पूरा अंबेडकर भवन 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रिफाइनरी के शुरू होने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, अधिशासी अधिकारी (EO) मगराज चौधरी, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, भाजपा महामंत्री खेताराम, दिनेश कुमावत, एडवोकेट मुकेश सुथार, निवर्तमान पार्षद शेषमल कुमावत, भैराराम मीना, प्रशासनिक अधिकारी रतन साखला, जेईएन आकाश गोमतीवाल, सत्ताराम मीना, सुरेश हिरागर सहित कई ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

पचपदरा में आयोजित मुख्य उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कई केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, स्थानीय सांसद, विधायक और तेल व प्राकृतिक गैस क्षेत्र के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है