श्री श्याम सखा सेवा समिति (रजि.) महुवा ने मोक्ष धाम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए 101 पौधे

Jul 5, 2026 - 17:54
 0
श्री श्याम सखा सेवा समिति (रजि.) महुवा ने मोक्ष धाम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए 101 पौधे

महुवा (अवधेश अवस्थी)। उपखंड मुख्यालय स्थित मोक्ष धाम में श्री श्याम सखा सेवा समिति (रजि.) महुवा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देशव्यापी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत मोक्ष धाम परिसर में कुल 101 पौधे रोपे गए।

समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल (खेड़ली वाले) एवं मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने और मोक्ष धाम को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है। इस अभियान में श्री श्याम सखा सेवा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ-साथ मोक्ष धाम सेवा समिति (रजि.) महुवा के पदाधिकारियों और स्थानीय समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

 इस सेवा कार्य में राजकुमार गोयल करीरी वाले, टोनी अग्रवाल, मनीष गोयल, धर्मेंद्र, नवीन बंसल, राजू देवी वाले, पदम बंसल, दिनेश टुडियाना, महेश माठा, मनोज कटारिया, विनोद जादौन, तारा जैन, अनिल पाराशर, परी गुर्जर, रिंकू सिंघल, बृजबिहारी, रिंकल गर्ग, विपिन सिंघल, धर्मवीर गुप्ता (मंडी), गोविंद सिंघल, रणधीरगढ़ वाले, कृपांशु अजमेरा, मंत्री सुदीप गोयंका, कोषाध्यक्ष सतीश कानुगो, नीलम पेंटर, अशोक मीणा, मनोज गुर्जर, नंदकिशोर बंसल, सत्येन्द्र भोपरिया, राजेश गुप्ता, सुनील जैन, नीरज बंसल, मोहनलाल बालघाटवाले, चंद्रप्रकाश बंसल, हुकम गोयल, आशु और दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी और मोक्ष धाम समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें जीवित रखने का संकल्प भी लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है