बगड़ तिराया मंडल में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
रामगढ़ (अलवर/अमित भारद्वाज) भारतीय जनता पार्टी बगड़ तिराया मंडल की संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गईबैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अलवर दक्षिण जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी हुकम फागणा ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की।
आईटी सेल संयोजक रामगढ़ अजय सिंह ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल महामंत्री दिनेश गौतम, आईटी सेल संयोजक रामगढ़ अजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल मंत्री महेंद्र जाटव, राजेन्द्र प्रसाद मीणा, धारा सिंह, सुबह सिंह, रवि जांगिड़, योगेश पालीवाल, जय सिंह यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


