शैक्षणिक अनुशासन का उदाहरण बना संगम विश्वविद्यालय, अधिकांश परीक्षा परिणाम घोषित — प्रो. सक्सेना

Jul 4, 2026 - 17:55
 0
शैक्षणिक अनुशासन का उदाहरण बना संगम विश्वविद्यालय, अधिकांश परीक्षा परिणाम घोषित — प्रो. सक्सेना

  विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक सभी विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र डिजीलॉकर पर अपलोड 

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) स्थानीय संगम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के जनवरी से जून सत्र के अंतर्गत आयोजित अधिकांश विभागों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राकेश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप निर्धारित समय पर आयोजित कराई गईं तथा अधिकांश परीक्षाओं के परिणाम जून माह के मध्य तक घोषित कर दिए गए, जो अपने आप में विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि संगम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा परिणाम प्राप्त हो गए हैं। इससे उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा जिनका चयन  प्री-प्लेसमेंटप्रक्रिया के अंतर्गत हुआ है और जिन्हें निर्धारित समयानुसार संबंधित संस्थानों में कार्यभार ग्रहण करना है।

साथ ही कुलपति ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक सभी विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र डिजीलॉकर पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं।कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार ने सभी संबंधित विभागों को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष की परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने आगे बताया कि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने वाले विश्वविद्यालयों में संगम विश्वविद्यालय राजस्थान का अग्रणी विश्वविद्यालय है, जिसने जून माह समाप्त होने से पूर्व ही अधिकांश परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों में शैक्षणिक सत्र  2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है