तरकुलहा मंदिर मार्ग होगा 14 मीटर चौड़ा, पैमाइश और सर्वे का कार्य शुरू

Jul 3, 2026 - 20:28
 0
तरकुलहा मंदिर मार्ग होगा 14 मीटर चौड़ा, पैमाइश और सर्वे का कार्य शुरू

चौरीचौरा (गोरखपुर/शशि जायसवाल)। प्रसिद्ध तरकुलहा देवी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) की संयुक्त टीम ने सड़क की पैमाइश कर सर्वे का कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित तरकुलहा देवी मोड़ से मंदिर के पास स्थित पुल तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग को 14 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। साथ ही सड़क के दोनों ओर जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा।

मंदिर में विशेष अवसरों और मेलों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई थी, जिसके चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद है।

एसडीएम चौरीचौरा के निर्देश पर गठित टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर पैमाइश और सर्वे का कार्य किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मदन भारतीय, लेखपाल अमित सिंह समेत राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है