मकराना नगर परिषद में हुआ पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, मिली 1.05 लाख करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Jul 4, 2026 - 19:17
 0
मकराना नगर परिषद में हुआ पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, मिली 1.05 लाख करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। नगर परिषद एवं पंचायत समिति मकराना के संयुक्त सौजन्य से शनिवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा जिले के पचपदरा से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा (लाइव) प्रसारण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन के उद्घाटन का लाइव प्रसारण भी प्रमुखता से दिखाया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने बड़े उत्साह और गौरव के साथ देखा। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा भारी संख्या में आमजन ने उपस्थित रहकर प्रधानमंत्री का पूरा उद्बोधन सुना।

 प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये कि ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिसकी विस्तृत जानकारी लाइव प्रसारण के माध्यम से मकराना के नागरिकों तक पहुँची। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद परिसर में बेहद उत्साहपूर्ण और उत्सव जैसा माहौल देखा गया। सजीव प्रसारण के दौरान उपस्थित आमजन ने केंद्र व राज्य सरकार की इन बड़ी उपलब्धियों और परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जाना जिनमें सर्वप्रथम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया, जिससे मारवाड़ क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 79 हजार करोड से अधिक की लागत से तैयार देश की अत्याधुनिक 'राजस्थान रिफाइनरी' को प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया। 13,000 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले जयपुर मेट्रो के द्वितीय चरण का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया गया। शेखावाटी और आसपास के क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी बनने वाली यमुना जल परियोजना के समझौता ज्ञापन के लिए आभार जताया गया। प्रदेश के 50 हजार से अधिक चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
 नगर परिषद प्रशासन की ओर से सजीव प्रसारण के लिए विशेष और पुख्ता प्रबंध किए गए थे, जिससे सभी आगंतुकों ने सहजता से कार्यक्रम का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं व बड़े नीतिगत निर्णयों की प्रामाणिक जानकारी सीधे उपलब्ध करवाना है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और प्रबुद्ध नागरिक परिषद कार्यालय पहुँचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, प्रधान सुमिता भींचर, सहायक अभियंता सुश्री विनीता, नायब तहसीलदार महेन्द्र कुमार मुवाल, कार्यवाहक विकास अधिकारी शिव शंकर पारीक, नगर परिषद कार्यालय अधीक्षक अशफाक अहमद, कनिष्ठ अभियंता भीम सिंह, कार्यालय सहायक बरकतुल्लाह, प्रोगामर अजीत खिलेरी, सूचना सहायक दामोदर पारीक, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरधर पलोड़, जितेन्द्र इंदौरा, कपिल तोषनीवाल, रवि मुरावतिया, विनीत मुच्छाल सहित जमादार, सफाई कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने देश व राज्य में हो रहे बुनियादी ढाँचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास की सराहना की और इस सजीव प्रसारण के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद व पंचायत समिति मकराना के प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है