मानसून को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड़ पर; जल भराव की संभावना को देखते हुए शहर को 6 ज़ोन में विभाजित कर नियुक्त किये अधिकारी

Jul 4, 2026 - 16:32
 0
मानसून को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड़ पर; जल भराव की संभावना को देखते हुए शहर को 6 ज़ोन में विभाजित कर नियुक्त किये अधिकारी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मानसून के मौसम में आवासीय क्षेत्रों में जल भराव की संभावना को देखते हुये नगर निगम द्वारा शहर को 6 ज़ोन में विभाजित करते हुए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। जिसके दूरभाष नम्बर 05644 236144 हैं। 

आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि ज़ोन एक सरकूलर रोड के अन्दर का सम्पूर्ण क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी, नगर निगम सचिव विजय प्रताप सिंह मो 9024487708 होगें। सहायक प्रभारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह, सहायक अभियन्ता मो 7597779611 होगें।

ज़ोन 2 शम्भू वाले हुनमान जी रोड से स्टेडियम नगर, नुमाईश मैदान, गणेश नगर के क्षेत्र को शामिल करते हुये सेवर, विजय नगर, जसवंत नगर, गांधी नगर, हीरादास वाला कुण्डा शामिल करते हुये आगरा हाईवे तक शीशम तिराहा से काली बगीची का सरकूलर रोड से बाहर का सम्पूर्ण क्षेत्र के प्रभारी तेजराम मीणा, राजस्व अधिकारी मो 9414824000 सहायक प्रभारी हरीश चन्द सैनी, सहायक अभियनता मो 9928860870 होगें।

उन्होंने बताया कि ज़ोन 3 आरबीएम अस्पताल से पश्चिमी क्षेत्र जघीना गेट की तरफ रूदियां नगर, शास्त्री कोलोनी, रेल्वे स्टेशन क्षेत्र, रनजीत नगर, मुखर्जी नगर, सब्जी मण्डी कुम्हेर गेट, आनन्द नगर शामिल करते हुये शम्भू वाले हनुमान जी की रोड तक सरकूलर के बाहर का क्षेत्र के प्रभारी विनोद कुमार चौहान, अधीक्षण अभियन्ता मो 9413307819 व सहायक प्रभारी राधेश्याम गुर्जर, सहायक अभियन्ता मो 9461967926 होगें।

इसीप्रकार ज़ोन 4 काली बगीची से सारस चौराहे की तरफ जाते हुये कृष्णा नगर, पुष्प वाटिका, पक्काबाग, मडपुररोड व आरबीएम अस्पताल के आस पास का क्षेत्र, सीएफसीडी कॉस करते हुये एसटीसी हाउसिंग बोर्ड को लेते हुये सरकूलर रोड से बाहर का सारा क्षेत्र आगरा व अछनेरा रोड की तरफ का क्षेत्र के प्रभारी योगेश कुमार कुमावत, अधिशापी अभियन्ता मो 9571585095 सहायक प्रभारी संजय कुमार सीएसआई मो 8005911983 होगें।

उन्होंने बताया कि ज़ोन 5 भांडौर, नगला करन सिंह, घना, गिरधरपुर,  मुरवारा, अड्डी, अचलपुरा, गुण्डवा, रामपुरा, माडौली, झीलरा, तेरहिया, मलाह, सैह के प्रभारी राजेन्द्र सिंह गुर्जर, एटीपी मो 9602878154 सहायक प्रभारी विजयपाल सीएसआई 9982771409 होगें। इसी प्रकार ज़ोन 6 बछामदी, नगला कसौटा, बराखुर, जिरोली, नगला लोधा, तुहिया, टोटपुर के प्रभारी राहुल मित्तल, अधिशापी अभियन्ता मो 9694916224 व सहायक प्रभारी वेदराम सीएसआई मो 9929483243 होगें।

उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में समस्या उत्पन्न होने पर नगर निगम के बाढ नियत्रंण केन्द्र पर कॉल करके सूचना दे सकते है, जिससे उसका त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है