मकराना में मुस्लिम अकलियत जमात की ओर से 2 फरवरी 2027 को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, 15 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Jun 23, 2026 - 17:09
 0
मकराना में मुस्लिम अकलियत जमात की ओर से 2 फरवरी 2027 को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, 15 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के होम सिग्नल के पास स्थित मुस्लिम अकलियत जमाअत खाना में अकलियत जमाअत की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज हित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसके बाद सर्वसम्मति से सर्व मुस्लिम समाज के लिए एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन का बड़ा निर्णय लिया गया है। ​अकलियत जमात के सदर (अध्यक्ष) अब्दुल रहीम उर्फ़ आशु गौरी ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि समाज के सभी गणमान्य लोगों और पदाधिकारियों की आपसी सहमति से यह तय किया गया है कि आगामी 2 फरवरी 2027 को सर्व मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना और गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है।

समिति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इसके तहत आगामी 15 जुलाई से निकाह के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। समिति ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ-साथ कानूनी रूप से लड़की की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और लड़के की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होना अनिवार्य है। बिना वैध आयु प्रमाण पत्र के किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सदर आशु गौरी, उपाध्यक्ष अब्दुल हकीम बल्खी, सचिव आबिद शेख, सह सचिव शाहरुख़ कुरैशी, कोषाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम रंगरेज, खलीक अब्बासी, मोहम्मद शरीफ कुरेशी, शकील अहमद चना फरोश, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, अब्दुल रशीद खलीफा, अता उल्लाह गौरी, मोहम्मद इमरान सहित जमात के कई अन्य सक्रिय सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समिति ने समाज के लोगों से इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को व्यापक स्तर पर सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है